—Advertisement—

MP News: भोपाल–इंदौर मार्ग की तीन बसें जप्त, अधिक किराया वसूलने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 28, 2026

—Advertisement—

भोपाल न्यूज । त्योहारों के मद्देनजर बालाघाट से भोपाल एवं इंदौर आने-जाने वाली बसों में यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर 28 फरवरी को जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल एवं उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन बसों को जप्त कर थाने में खड़ा कराया।

      कार्रवाई के दौरान भोपाल और इंदौर से बालाघाट पहुंची बसों की जांच की गई। जांच में यात्रियों द्वारा ऑनलाइन टिकट प्रस्तुत किए गए, जिनमें निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूले जाने के प्रमाण मिले। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-50-P-1297, नंदन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-22-P-2201 तथा अरिहंत ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-20-ZX-8115 को जप्त कर संबंधित थाने में खड़ा कराया गया है।

      जिला परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल ने बताया कि यात्रियों से अधिक किराया लेना नियमों का उल्लंघन है और ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बस संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने पर संबंधित वाहन का परमिट निरस्त किया जा सकता है।

        जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनसे निर्धारित दर से अधिक किराया वसूला जाता है तो वे संबंधित प्रमाण के साथ परिवहन विभाग को शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment