होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

akvlive.in

Published

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2014 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों सहित रेडियो संवर्ग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश 27 जनवरी 2026 को मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार श्रीमती मोनिका तिवारी को 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर में सहायक सेनानी से उप सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री हेमंत चौहान को सहायक पुलिस आयुक्त, इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री प्रशांत सिंह सुमन को जिला दमोह से 26वीं वाहिनी विसबल, गुना में उप सेनानी पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में सुश्री श्रद्धा सोनकर को जिला सिवनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल, जबलपुर क्षेत्र में पदस्थ किया गया है।

सुश्री ऋतु कंवर को 18वीं वाहिनी विसबल, शिवपुरी में सहायक सेनानी से उप सेनानी बनाया गया है।

श्री शशिकांत सरयाम को जिला सागर से राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, रीवा में उप सेनानी पद पर भेजा गया है, जबकि श्री नरेंद्र सोलंकी को मंदसौर से 8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा में नई पदस्थापना दी गई है।

श्री सुमित केरकेट्टा को जिला अनूपपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-1, इंदौर नगर पुलिस में पदस्थ किया गया है।

रेडियो संवर्ग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। श्री शिवकुमार गुप्ता को रेडियो मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक, पी.आर.टी.एस., इंदौर बनाया गया है।

श्री शरद प्रकाश पाठक को रेडियो जबलपुर संभाग से पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्री सुधीर कनोजिया एवं श्री वीरेंद्र कुमार सिंह को भी रेडियो संवर्ग में पुलिस अधीक्षक पद पर रेडियो मुख्यालय, भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक दृष्टि से इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..