—Advertisement—

MP में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 26 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 18, 2026

—Advertisement—

भोपाल न्यूज। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कई प्रमुख विभागों में नई पदस्थापनाएँ और अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।

आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला (1994) को गृह विभाग सहित संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष का भी दायित्व दिया गया है।

देखे लिस्ट…..

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

 

 

 

 

 

प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव (1996) को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री शोभित जैन (2000) को प्रमुख सचिव, आयुष विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ अधिकारी श्री जॉन किम्सली ए. आर. (2004) को औद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव के साथ-साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा शासन ने विभिन्न विभागों में अपर सचिव, उप सचिव, सचिव एवं आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई पदस्थापनाएँ दी हैं। सूची में महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य सेवाएँ, वाणिज्यिक कर, पर्यटन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, कृषि, आदिवासी विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारियाँ ग्रहण करने के साथ ही पूर्व में दिए गए अतिरिक्त प्रभारों से संबंधित अधिकारियों को मुक्त कर दिया गया है।

राज्य शासन ने व्यवस्था मजबूत करने की मंशा जाहिर की है, प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कार्यकुशलता बढ़ाना, विभागीय समन्वय को मजबूत करना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment