– आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 02 प्रकरण दर्ज
डिंडौरी न्यूज । जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 जनवरी को आबकारी विभाग वृत्त डिंडौरी ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार निवासी वार्ड क्रमांक 02, सुबखार के टाइगर ढाबा से 104 पाव जीनियस रम, 24 पाव एम.डी. रम एवं 13 पाव एम.डी. व्हिस्की (विदेशी मदिरा) बरामद की गई। उक्त शराब एक बिना नंबर की टाटा नैनो कार में रखी गई थी, जिसे मौके से जप्त किया गया।
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में कमला बाई , निवासी वार्ड क्रमांक 07 के रिहायशी मकान से 24 पाव जीनियस रम विदेशी मदिरा बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 165 पाव (29.7 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 23,560 रुपये है। वहीं जप्त टाटा नैनो वाहन की अनुमानित कीमत 65,000 रुपये आंकी गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 46(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त नरेश दास पिता दौलत दास के रिहायशी मकान की समक्ष पंचान विधिवत तलाशी ली गई, किंतु आबकारी से संबंधित कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इस पर मौके पर ही धारा 54 के तहत खाली तलाशी का पंचनामा तैयार किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध समस्त कार्रवाई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार संपन्न की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, प्रहलाद सिंह चौहान, आबकारी आरक्षक राम भरोस ठाकुर, मनीष उईके, करिशमा सलामें, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, कोता बाई, वाहन चालक कुलदीप उइके एवं सुरेन्द्र सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







