होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में ‘पंखिनी’ नवाचार की उड़ान: 200 बालिकाओं ने पूरा किया पुलिस भर्ती का 15 दिवसीय प्रशिक्षण

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले में संचालित नवाचार “पंखिनी” के तहत पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही बालिकाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय फिजिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुल 300 बालिकाओं में से 200 बालिकाओं ने निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

प्रशिक्षण समापन अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया। कलेक्टर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में सफलता के लिए फिजिकल के साथ-साथ रिटन परीक्षा की तैयारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम करने तथा अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि निरंतर मेहनत से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं को नियमित अभ्यास बनाए रखने, आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने एवं रिटन परीक्षा की रणनीति तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रैक्टिस और सही मार्गदर्शन से बालिकाएं पुलिस भर्ती में सफलता अर्जित कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 11 तारीख से रिटन परीक्षा की कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। इसके लिए लगभग 1200 बालिकाओं की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित बालिकाओं को निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंखिनी नवाचार के माध्यम से जिले की बालिकाओं को पुलिस, सुरक्षा बल एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें