—Advertisement—

बेटी ने किया जिले को गौरवान्वित, 69वीं राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 1, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए कन्या माध्यमिक शाला शहपुरा की छात्रा पुष्पलता पट्टा ने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। पुष्पलता पट्टा, पिता श्री प्रीतम सिंह पट्टा का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय वालीबॉल प्रतियोगिता (सब जूनियर बालिका वर्ग) के लिए हुआ है, जो कडप्पा, आंध्र प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में संचालित विभागीय शालेय खेल कैलेंडर 2025-26 के अंतर्गत पुष्पलता ने विद्यालय, विकासखंड, जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर की कुल छह चरणों की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी स्तरों पर चयन प्राप्त किया। उनके शानदार खेल कौशल और अनुशासन को देखते हुए खेल विधा विशेषज्ञों द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया।

जिला क्रीड़ा प्रभारी जनजातीय कार्य विभाग पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी वर्तमान में प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग ले रही हैं, जो 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मुरैना में आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात पुष्पलता 05 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक कडप्पा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में कोच अनिल लोधी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर प्रदेश, जिला एवं विद्यालय का नाम रोशन करने वाली इस होनहार खिलाड़ी को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य राजेंद्र कुमार जाटव, जिला क्रीड़ा प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. राय, प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, खेल प्रशिक्षक रमा साहू, अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, नवीन खरगाल, दिलीप सोनवानी, शेरमेर खालको, परवेज खान, अमर साहू, विद्यालय स्टाफ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment