होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नववर्ष 2026 में माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प, ₹1.20 करोड़ की परियोजना से 7 गंदे नालों पर लगेगा अंकुश

akvlive.in

Published

– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी जानकारी

डिंडौरी न्यूज । गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में माँ नर्मदा के उद्गम पश्चात प्रथम प्रवेश नगर डिण्डौरी में नगरीय क्षेत्र से नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नालों को रोकने की दिशा में शासन द्वारा की गई महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित पहल की जानकारी दी गई। इस समस्या को लेकर श्रद्धालुओं, नर्मदा परिक्रमावासियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों में लंबे समय से आक्रोश एवं चिंता व्याप्त थी। इस गंभीर विषय को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं प्रमुख अभियंता एम.पी.यू.डी.सी., भोपाल को बार-बार नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही ए.सी.एस. महोदय को डी.ओ. पत्र के माध्यम से भी इस विषय की विस्तृत जानकारी प्रेषित की गई।

शासन द्वारा समस्या को विशेष संज्ञान में लेते हुए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से परियोजना स्वीकृत की गई है। परियोजना के अंतर्गत माँ नर्मदा के प्रवाह मार्ग के बाएँ तट से मिलने वाले कुल 07 नालों को रोके जाने का कार्य किया जाएगा। इनमें चन्द्रविजय कॉलेज, ईमलीकुटी, रेहली मोहल्ला, गायत्री मंदिर, नर्मदा पुल, नर्मदा पुल एवं मंदिर के मध्य स्थित नाला तथा श्मशान घाट के पास स्थित नाला शामिल हैं।

परियोजना के अंतर्गत नालों पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही चन्द्रविजय कॉलेज एवं श्मशान घाट के पास लिफ्टिंग पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कर नालों के पानी को सीवर लाइन से जोड़ते हुए आर.टी.ओ. कार्यालय के पास पूर्व से संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। शुद्ध किए गए पानी का उपयोग खेती-बाड़ी एवं अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जा सकेगा। 07 नालों में से 02 नालों में लिफ्टिंग पम्पिंग सिस्टम तथा 05 नालों में ग्रेविटी आधारित प्रणाली से कार्य किया जाएगा।

स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत नववर्ष के प्रारंभ से ही मेसर्स जे.एम. रमानी एण्ड कम्पनी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आवश्यक मशीनें कार्यस्थल पर पहुँच चुकी हैं। परियोजना को 03 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नर्मदा जयंती के पूर्व प्रथम चरण में 03 नालों को नर्मदा नदी में मिलने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि आगामी समय में नर्मदा के प्रवाह मार्ग के दाएँ तट के लिए भी प्रमुख सचिव महोदय से चर्चा उपरांत कार्ययोजना स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

“माँ नर्मदा हमारे लिए आस्था और जीवन दोनों का आधार हैं” – कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने कहा कि जनसहयोग से ही नगर का समग्र विकास संभव है तथा वर्ष 2026 में डिण्डौरी को स्वच्छ, साफ-सुथरा एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें