होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 : महान गणितज्ञ रामानुजन के योगदान को किया स्मरण

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के निर्देशानुसार प्राप्त वित्तीय सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तर्कशक्ति, सृजनात्मकता एवं नवाचार को विकसित करना रहा।

      कार्यक्रम का शुभारंभ रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रथम दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस.के. सोनी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आर.एस. गुरुदेव तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य डी.के. व्यवहार उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

     अतिथियों ने अपने संबोधन में गणित को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी विषय बताते हुए कहा कि यह विषय तार्किक सोच विकसित करता है और दैनिक जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए नियमित अभ्यास और जिज्ञासा को सफलता की कुंजी बताया।

      संस्था के प्राचार्य संदीप सोनी ने गणित को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करते हुए रामानुजन के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। गणित दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों की सृजनात्मक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस चित्रकला, निबंध एवं मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

        कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वीणा वादिनी की वंदना के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश पटेल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा एवं परमेश कुमार साकेत, सहायक प्राध्यापक, आदर्श महाविद्यालय शहपुरा उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में क्विज प्रतियोगिता, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

       अतिथियों ने गणित को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक बताते हुए रामानुजन के शोध कार्यों, इतिहास एवं गणित में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

      प्राचार्य संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन ने अपने ज्ञान और परिश्रम से विश्व पटल पर भारत को पहचान दिलाई। उनके योगदान आज भी गणित जगत के लिए मार्गदर्शक हैं।

       कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंच का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक राधेश्याम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें