—Advertisement—

डिंडौरी पुलिस लाइन में सृजन कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

एडीटर: Chetram Rajpoot December 23, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पुलिस लाइन डिंडौरी में “सृजन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन की तकनीकी सहायता से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना, लैंगिक समानता का महत्व समझाना तथा कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना है। इसके साथ ही बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का विकास करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक श्रीमती गंगोत्री तुरकर द्वारा बच्चों को POCSO अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा महिला संबंधी अपराधों के विषय में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को यह समझाया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे किस प्रकार स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रभारी रक्षित निरीक्षक कुंवर सिंह ओलाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को समाज में सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस को मित्र के रूप में देखने और आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर सहायता लेने का संदेश दिया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment