होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

MP News: छात्रावासों हेतु गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीदी पर कमिश्नर ने दमोह डिप्टी कलेक्टर को किया सस्पेंड

akvlive.in

Published

भोपाल । संभाग आयुक्त सागर अनिल सुचारी के आदेशानुसार कलेक्टर दमोह द्वारा जारी प्रस्ताव के आधार पर डिप्टी कलेक्टर एवं तत्कालीन प्रभारी जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग दमोह, श्री ब्रजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2024-25 में संचालित अनुसूचित जाति छात्रावासों हेतु अधीक्षकों से प्राप्त मांग पत्रों के आधार पर खरीदी गई सामग्री गुणवत्ता-विहीन थी तथा म.प्र. भण्डार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 (संशोधित 2022) के नियम 17.4 का पालन नहीं किया गया। प्राप्त सामग्री की गुणवत्ता संबंधी जानकारी सात दिवस के भीतर उपार्जनकर्ता अभिकरण को ई-मेल/ई-पोर्टल के माध्यम से नहीं भेजी गई।

इसके साथ ही जैम पोर्टल पर तीनों रोल संबंधित सहायक ग्रेड-3 को सौंपे जाने एवं क्रय प्रक्रिया के समुचित पर्यवेक्षण में भी लापरवाही पाई गई। जो कि बिना आवश्यक निरीक्षण एवं नियमों के विपरीत की गई यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है। श्री सिंह का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम का उल्लंघन है। अतः श्री ब्रजेश सिंह को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें