—Advertisement—

Dindori News: कृषि शिक्षा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

एडीटर: Chetram Rajpoot December 3, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मझगांव , समनापुर के कक्षा 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी का भ्रमण किया। जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र जाकर विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि के तरीके जाने। कार्यक्रम डॉ पी.एल अम्बूलकर के मार्गदर्शन एवं डॉ. गीता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ गीता सिंह ने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही कृषि शिक्षा दिवस मनाने का उद्देश बताया।

डॉ गीता सिंह ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा प्रदान किए । वर्तमान में आईसीएआर पूषा दिल्ली एवं पीएटी के माध्यम बी एस सी कृषि में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मैरिट अनुसार चयन होता है। कृषि विज्ञान में वर्तमान में अनेक अवसर प्राप्त होते हैं, जिसमे कृषि वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान, महाविद्यालय में शिक्षक ,बैंक अधिकारी, मल्टीनेशनल कंपनी में भी अच्छे पैकेज में जॉब उपलब्ध है। कृषि विज्ञान का अध्ययन करके आधुनिक खेती करके सफल किसान बन सकते हैं। विद्यार्थियों ने टेक्निकल पार्क जाकर संरक्षित खेती के बारे में समझा।

सब्जियों की नर्सरी को देखा एवं प्रति एकड़ उत्पादन को जाना, प्राकृतिक खेती इकाई में जाकर बीजामृत एवं जीवामृत बनाना सीखा।इस अवसर पर उर्वरकों के उपयोग एवं प्रत्येक 3 वर्ष में मिट्टी की जाँच को अनिवार्य कराने एवं सही मिट्टी का नमूना कैसे तैयार करें के बारे में विस्तार से बताया गया। उत्कृष्ट विद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करा कर कृषि के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराया गया।

 कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव, बी एस सी कृषि के छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ । साथ ही शिक्षक श्रीमती गीता मरकाम, प्रियंशा साहिल वर्मा, मुकेश सोनवानी, ओमप्रकाश, अनिल मरावी ,दीपा मरकाम एवं समस्त कृषि विज्ञान केंद्र परिवार की सहभागिता रही। सभी को कृषि तकनीकी समाचार पत्र जवाहर कृषि संदेश प्रदान किया गया ताकि आगे भी संपर्क बना रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment