—Advertisement—

MP News: जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को प्रदेश स्तरीय सम्मान

एडीटर: Chetram Rajpoot November 24, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश स्तर पर सम्मान

डिंडौरी न्यूज़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज राजधानी भोपाल में डिंडौरी की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत सम्मानित किया।

इस सम्मान से कलेक्टर भदौरिया की उन उपलब्धियों को मान्यता मिली जो उन्होंने पूर्व में रायसेन जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत के रूप में कार्य करते समय हासिल की थीं। उनके नेतृत्व में रायसेन जिला “समग्र रूप से श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों” की श्रेणी में द्वितीय स्थान पर रहा — इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें आज प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया।

श्रीमती भदौरिया के प्रयासों में जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, नदी नालों के संवर्धन के लिए कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन तथा स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय शामिल रहा, जिसे राज्य सरकार ने सराहा है। यह उपलब्धि डिंडोरी जिले के प्रशासनिक नेतृत्व को भी प्रतिबिंबित करती है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment