—Advertisement—

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot November 22, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा बैठक की गई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा जिले में ग्रेवियन संरचना, तालाब निर्माण, चैक डैम, स्टाप डैम, खेत तालाब, मेढ़ बंधान एवं उत्पादन प्रणाली में कलस्टर आधारित सब्जी उत्पादन, सोलर लिफ्ट ऐरिगेशन इकाई, स्प्रिंकलर सिस्टम, प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धक, सब्जी, मछली उत्पादन, वृक्षारोपण, पंप शीड्स, स्टैकिंग सामग्री किसानों हेतु शासन की योजना से लाभान्वित कराना उद्देश्य होता है।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी, सब इंजीनियर, ब्लाक समन्वय को समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कहा कि ऐसे लघु कृषक एवं मध्यम कृषक को शासन की शर्तों के अनुसार पात्र किसानों को शासन की योजना से लाभान्वित किया जाए।

       बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जिला प्रभारी को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान आप अपने स्थापित इकाई मेढ तालाब, खेत तालाब, मछली उत्पादन, सब्जी उत्पादन आदि इकाईयों को जरूर दिखाएं।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने स्व-सहायता समूह एवं लघु कृषक को शासन की अनुदान राहत योजना के माध्यम से जोडकर उन्हें अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को भुगतान कराने में सहयोग प्राप्त हो सके।

     बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, वाडरशेड प्रभारी श्री स्टीफन इक्का, सब इंजीनियर, ब्लॉक समन्यक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment