—Advertisement—

CEO जिला पंचायत का औचक निरीक्षण:अनुपस्थित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot November 20, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 – सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण

डिंडौरी ।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने आज जनपद पंचायत समनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला में साफ-सफाई का कार्य छात्रों द्वारा कराया जाता पाया गया तथा एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक श्री संजय तिलगाम अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

WhatsApp

               मनरेगा की समीक्षा के दौरान वार्षिक लेबर बजट के अनुरूप श्रमिक नियोजन नहीं पाए जाने पर सीईओ ने ग्राम रोजगार सहायक को सभी हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यों में श्रमिकों को नियोजित कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना अधिकारी मनरेगा को ग्राम पंचायत की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। खेत तालाब कार्य के हितग्राही गुंदी सिंह को कार्य पूर्ण करने हेतु श्रमिक नियोजन की समझाइश दी गई।

                प्रधानमंत्री आवास योजना के निरीक्षण के दौरान हितग्राही प्रेम सिंह के आवास का अवलोकन किया गया। सीईओ ने हितग्राही को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने की सलाह दी। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक एवं एपीओ बिशन सिंह को निर्देशित किया कि मनरेगा मजदूरी की राशि सभी हितग्राहियों को समय पर प्राप्त हो, इसके लिए मस्टररोल समय पर जारी किए जाएं।

             निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रदीप कुमार शुक्ल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बिशन सिंह, उपयंत्री अरुण भगतया, अमित गांगुली, सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment