—Advertisement—

Dindori News: CM हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

एडीटर: Chetram Rajpoot November 4, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी । समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन सहित अन्य जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी सहायक यंत्री श्री श्रीकांत गुप्ता, श्री प्रमोद उपाध्याय, श्री गगन कुम्हरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है, क्योंकि उनके कार्यक्षेत्र में 50 और 100 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतें लंबित पाई गई हैं।

      कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सी.एम. हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन एवं जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी अधिकारी की शिकायतें निर्धारित अवधि से अधिक लंबित पाई जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp

      कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment