—Advertisement—

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: डिंडौरी जिले ने MP में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

एडीटर: Chetram Rajpoot October 27, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी । राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत संचालित “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” में डिंडौरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के समर्पण और सशक्त क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अशिक्षित वयस्कों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान अप्रैल 2022 से मार्च 2027 तक चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक सम्पूर्ण साक्षरता प्राप्त करना है।

कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक के मार्गदर्शन में जिले में 20 सितंबर 2025 तक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिले के लक्षित 24,098 में से 23,180 अशिक्षित परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डिंडौरी जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

राज्य शासन द्वारा जिले के इस उल्लेखनीय योगदान के लिए कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही डिंडौरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय प्रदर्शन वाले जिले के रूप में चयनित किया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment