होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जीवनदायिनी मां नर्मदा के घाटों पर के डी वी मिशन के सेवकों ने चलाई स्वच्छता मुहिम

akvlive.in

Published

धनतेरस के पावन अवसर पर युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डिंडौरी। धनतेरस के शुभ प्रातः में जहां एक ओर लोग दीपावली की तैयारियों में व्यस्त थे, वहीं दूसरी ओर के डी वी मिशन सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली के नवयुवक सेवक जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट पर सेवा और स्वच्छता की मिसाल पेश कर रहे थे। जिला प्रतिनिधि जागेश्वर टांडिया के मार्गदर्शन में और के डी वी मिशन की सेविका एवं मीडिया प्रभारी सुश्री वंदना मानिकपुरी के सहयोग से मिशन के नवयुवकों ने मां नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

सेविका वंदना मानिकपुरी ने बताया कि मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति हैं, जो हमें अस्तित्व प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा — “मां नर्मदा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जब तक हम प्रकृति, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं और नदियों की रक्षा नहीं करेंगे, तब तक जीवन सहज नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि के डी वी मिशन और कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब सदैव समाज को सेवा, प्रेम, दया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहे हैं। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर डिंडौरी में यह अभियान प्रारंभ किया गया है।

जिला प्रतिनिधि जागेश्वर टांडिया ने बताया कि अब से हर सप्ताह एक दिन निर्धारित कर के डी वी मिशन के सेवक मां नर्मदा के घाटों पर नियमित सफाई अभियान चलाएंगे, ताकि घाटों की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि सेवा और साधना है। जब हम अपने परिवेश को स्वच्छ रखते हैं, तो भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

अभियान के दौरान सेवकों ने मां नर्मदा घाट और सतगुरु कबीर आश्रम परिसर में व्यापक सफाई की। नर्मदा तट पर एकत्र हुए कबीर पंथी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे हर सप्ताह अपने क्षेत्र के घाटों और आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे।

अभियान के अंत में उपस्थित सभी सेवकों ने मां नर्मदा से आशीर्वाद लिया और दीपावली के इस पावन पर्व पर स्वच्छता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर के डी वी मिशन के जिला प्रतिनिधि जागेश्वर टांडिया, सेविका वंदना मानिकपुरी, सहित अनेक कबीरपंथी नवयुवक उपस्थित रहे जिन्होंने अपने श्रमदान से नर्मदा घाट को स्वच्छ और पवित्र बनाया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..