—Advertisement—

Dindori News: SDM रामबाबू देवांगन की पहल से हर शुक्रवार को बजेगा स्वच्छता का बिगुल

एडीटर: Chetram Rajpoot October 18, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

बजाग मुख्यालय में नियमित सफाई अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता

डिंडौरी / बजाग। तहसील एवं जनपद मुख्यालय बजाग में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रामबाबू देवांगन के पदभार ग्रहण करने के बाद से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और अनुशासन का संचार देखने को मिल रहा है। जनहित में लगातार लिए जा रहे सकारात्मक निर्णयों की श्रृंखला में एसडीएम देवांगन ने अब एक और सराहनीय पहल की है — हर शुक्रवार को बजाग मुख्यालय में नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp

यह निर्णय विशेष रूप से गुरुवार के साप्ताहिक बाजार के बाद नगर में फैलने वाले कचरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एसडीएम के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सहायक एवं उनकी टीम सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे। अभियान का उद्देश्य बाजार के बाद फैले कचरे को पूरी तरह से हटाना और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत बजाग रैयत में इस अभियान के तहत व्यापक साफ-सफाई की गई। बाजार क्षेत्र में पड़े कूड़े-कचरे को हटाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया गया। ग्रामीणों में भी स्वच्छता को लेकर उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Advertisement

एसडीएम की यह पहल न केवल बजाग में स्वच्छता का संदेश दे रही है, बल्कि जनभागीदारी से स्वच्छता के प्रति चेतना को भी बढ़ावा दे रही है। यह कदम निश्चित रूप से शासन की “स्वच्छ भारत अभियान” की भावना को मजबूत करेगा।

एसडीएम रामबाबू देवांगन का कहना है कि पहले बजाग मुख्यालय में बाजार के बाद कचरा फैला रहता था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से सफाई की जाए।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment