—Advertisement—

Dindori News: बाइक और मालवाहक ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर 

एडीटर: Chetram Rajpoot October 15, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी । जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर आज घटित दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम बिझौरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और मालवाहक ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार तीन में से चालक सुफल पड़ना (23 वर्ष, निवासी पिंडरुखी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक अरविंद परस्ते (22 वर्ष, निवासी बिलाईखार) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार प्रियंका और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

WhatsApp

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सतीश द्विवेदी एवं गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तत्काल डिंडोरी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉ. शुभम परोहा ने बताया कि दोनों मृतकों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। घायलों में एक युवक और एक युवती को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। भीषण दुर्घटना इलाके में शोक का माहौल छोड़ गई।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment