—Advertisement—

Dindori News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न-दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कार्ययोजना तैयार

एडीटर: Chetram Rajpoot October 15, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

 

WhatsApp

डिंडौरी । जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से आज 15 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने की।

        बैठक में ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा करते हुए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के प्रबंधन, सड़कों पर फैले अतिक्रमणों को हटाने, ऑटो स्टैंड एवं चौपाटी हेतु उचित स्थान निर्धारण, तथा व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में परिशोधन कार्य जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

  कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को चिन्हांकित कर उन्हें गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

          बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय डिगरसे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार, जिला परिवहन अधिकारी, यातायात प्रभारी, कार्यपालन यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जबलपुर, प्रबंधक म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण जबलपुर, प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना डिंडौरी, तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडौरी एवं शहपुरा उपस्थित रहे।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment