—Advertisement—

Dindori Today News: शहपुरा में संचालित दो अवैध क्रेशर सील, माइनिंग व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

एडीटर: Chetram Rajpoot October 9, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

एसडीएम शहपुरा के निर्देशन में कार्यवाही, प्रकरण खनिज शाखा को प्रेषित

डिंडौरी । गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के निर्देशन में माइनिंग अधिकारी, तहसीलदार शहपुरा, राजस्व निरीक्षक शहपुरा तथा गठित राजस्व दल द्वारा नगर शहपुरा में संचालित दो स्टोन क्रेशर इकाइयों की जांच की गई।

WhatsApp

    जांच के दौरान रेखा गोस्वामी एवं रवि गोस्वामी द्वारा संचालित दोनों क्रशर इकाइयाँ अवैध रूप से संचालित पाई गईं। मौके पर क्रेशर संचालकों के पास कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही, जांच में अवैध उत्खनन एवं अवैध रूप से खनिज परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई।

 

     मौके पर ही विभागीय दल द्वारा दोनों क्रशरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके साथ ही, समस्त विवरण एकत्रित कर अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रकरण खनिज शाखा को प्रेषित किया गया है।

WhatsApp

      अधिकारियों ने बताया कि जिले में नए अवैध खनन और अनधिकृत क्रशर संचालन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment