—Advertisement—

Dindori News: गांधी जयंती पर गोडसे अमर रहे के नारे से मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

एडीटर: Chetram Rajpoot October 4, 2025

—Advertisement—

 

 डिंडौरी। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर करंजिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में “नाथूराम गोडसे अमर रहे” के नारे लगाए जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

घटना की निंदा करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करंजिया के अध्यक्ष अयोध्या सिंह बिसेन ने इसे राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश के नाम थाना प्रभारी करंजिया को ज्ञापन सौंप कर संबंधित

समर्थ नामदेव, प्रकाश यादव, निखिल साहू सहित अन्य लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि 2 अक्टूबर के दिन महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती जैसे पवित्र अवसर पर गोडसे के पक्ष में नारे लगाना राष्ट्रपिता के प्रति गहरी असंवेदनशीलता और असामाजिक सोच को दर्शाता है। इससे महात्मा गांधी को मानने वाले देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान विधायक ओमकार सिंह मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या सिंह बिसेन, लोकेश मार्को सहित भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

 

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment