—Advertisement—

Dindori News: नवागत कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot October 3, 2025

—Advertisement—

 

डिंडौरी । नवागत कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से होना चाहिए।

भ्रमण के दौरान श्रीमती भदौरिया ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment