—Advertisement—

SNH SPARSH प्रणाली के उपयोग और वाटरशेड की समीक्षा में गुणवत्ता,अनुबंधों की पालन करने के दिए निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot September 23, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी । कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से योजना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली और कार्यों की स्थिति का आंकलन किया।

बैठक में विशेष रूप से SNH SPARSH प्रणाली के अंतर्गत आवंटित राशि के उपयोग की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवंटित राशि का समय पर और शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश राशि का उपयोग नहीं हो पाता है और उसे समर्पित करना पड़ता है, तो उसकी पूरी जानकारी समय पर प्रस्तुत की जाए।

इसके साथ ही, अनुबंधों की स्थिति और उनके अनुपालन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुबंध निर्धारित शर्तों और समयसीमा के अनुसार पूर्ण किए जाएं। कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाना और जल संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। इसलिए विभागीय अधिकारी समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में वाटरशेड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने योजना से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment