—Advertisement—

Dindori News: शासकीय महाविद्यालय करंजिया में ‘माटी गणेश सिद्ध गणेश’ विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

एडीटर: Chetram Rajpoot August 27, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। शासकीय महाविद्यालय करंजिया में आज स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं जन अभियान परिषद करंजिया के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश सिद्ध गणेश” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती दुर्गा सिंह भवेदी ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि सिखाई गई।

श्रीमती भवेदी ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की बड़ी मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियां बनाकर न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि तालाबों और झीलों में प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।

डॉ. के.के. द्विवेदी ने मिट्टी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जन अभियान परिषद करंजिया के छात्र धर्मेंद्र ने “हर घर गणेश, घर-घर गणेश, माटी गणेश” नारे के साथ अभियान के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर ओंकारेश्वरी आरमो, खिलेश्वर तिवारी एवं भूपेंद्र मरावी ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment