—Advertisement—

Dindori News: प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot August 24, 2025

—Advertisement—

– जिले में हो रही लगातार बारिश से नर्मदा नदी सहित नदी-नाले उफान पर

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं और नर्मदा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नर्मदा किनारे बने मंदिर एवं घाट जलमग्न हो चुके हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

      बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नर्मदा किनारे एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात की गई हैं। कई स्थानों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए लगातार पल-पल की जानकारी एकत्रित कर रहा है।

     प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर ने रविवार को डिंडोरी मुख्यालय सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

     प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने डेम घाट, बड़ा पुल, इमली कुटी घाट, और जोगी टिकरिया घाट जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

     इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जलमग्न पुल-पुलियों पर आवागमन न करें तथा नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुजन भी दूर से ही मां नर्मदा नदी का दर्शन करें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment