होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

CM मोहन यादव ने डिंडौरी जिले के अधिकारियों को किया सम्मानित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में डिंडौरी जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया है। अधिकारियों का सम्मान नीति आयोग द्वारा जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने पर दिया गया।समारोह में मुख्य सचिव अनुराग जैन, नीति आयोग के सचिव डॉ.रोहित कुमार, सदस्य रमेश चंद्र, तथा प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

– डिंडौरी जिले के अधिकारियों का सम्मान

डिंडौरी जिले की कलेक्टर नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में कार्य कर रही टीम को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सराहा। सम्मानित अधिकारियों में भारती मेरावी, संयुक्त कलेक्टर,अभिषेक बंसल, खंड स्तरीय अन्वेषक अधिकारी, डॉ. विकास जैन, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, बजाग,हरीश विश्वकर्मा, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, करंजिया,सर्वेश गुप्ता, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, मेहंदवानी,इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अधिकारी और कर्मचारी अच्छा काम करेंगे तो सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। मध्य प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले एक वर्ष में राज्य में 7.30 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है, जो विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने मध्य प्रदेश नीति आयोग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी योजनाएँ बनाई जा रही हैं, जिनसे हर जिले, हर ब्लॉक और हर इकाई तक विकास की रोशनी पहुँच सके।

– प्रदेशभर के जिलों को मिला सम्मान

इस अवसर पर संपूर्णता अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आठ जिलों के अधिकारियों को गोल्ड मेडल, जबकि अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के अधिकारियों को सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर डिंडौरी जिले को मिले 4 मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान ने जिले का मान बढ़ाया है और प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..