—Advertisement—

जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में बड़ी सर्जरी: 139 अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot July 13, 2025
— Oplus_16777216

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। जिले में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों/आश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय जनजाति कार्य विभाग द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में दशकों से जमे अधीक्षकों का स्थानांतरण कर नए अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार 92 से अधिक छात्रावासों में अधीक्षकों का तबादला किया गया है जबकि 42 अधीक्षकों को यथावत रखा गया है । इनमें कन्या शिक्षा परिसर, महाविद्यालयीन आश्रम, उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास, आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास, और अन्य संस्थानों के नाम शामिल हैं। जिन अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूची देखने के लिए क्लिक करें

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

सहायक आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधीक्षक नियमानुसार कार्यभार सौंपें और नए स्थल पर जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें ताकि छात्रावासों में शिक्षा और रहने की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment