—Advertisement—

Dindori News: बिलगढ़ा बांध का एक गेट खोला गया, निचले इलाके के गांवों में अलर्ट जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot July 6, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। इसी बीच शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत बिलगढ़ा बांध में जलस्तर बढ़ने से प्रशासन को एक गेट खोलना पड़ा।

बिलगढ़ा बांध के एसडीओ करन सिंह ने बताया कि अधिक बारिश के कारण बांध में पानी का स्तर अधिक हो गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए शाम करीब साढ़े पांच बजे गेट नंबर 05 को 20 सेंटीमीटर तक खोला गया। गेट खुलने से लगभग 7.86 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

गेट खोलने से पहले ही निचले इलाके के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रशासन द्वारा बिलगांव, पिपरिया खुर्द, अमथेरा, बरगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडीसरई, डुंडी सरई, कारी गडहरी, चंदवाही, चाटी, पिंडरई और कुटरई गांवों में सिलगी नदी के किनारे न जाने और मवेशियों को भी नदी किनारे न छोड़ने की मुनादी कराई गई है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पूरी सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं। हालात पर नजर बनाए रखने के लिए जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment