—Advertisement—

अवैध शराब के संदेह में आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही, छह कमरों को किया गया सील

एडीटर: Chetram Rajpoot June 27, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी  न्यूज़। आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित अवैध शराब विक्रेता अनिल चक्रवर्ती पिता शिवकुमार के निवास पर बड़ी कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल चक्रवर्ती द्वारा अपने घर के छह कमरों में हमेशा ताले लगाए जाते थे। आज भी वह सभी कमरे तालेबंद मिले और आरोपी मौके से फरार था। टीम द्वारा जब उसे फोन कर पूछताछ की गई तो उसने कमरों में शराब रखे जाने की जानकारी से इनकार नहीं किया, जिससे अवैध शराब से किसी अप्रिय घटना की आशंका और भी प्रबल हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम ने पहले से लगे ताले के ऊपर पुनः ताले लगाकर सभी छह कमरों को सील कर दिया। कार्यवाही अनिल चक्रवर्ती की माता, बहू एवं भाई की उपस्थिति में की गई और उन्हें सूचित किया गया कि सर्च वारंट प्राप्त होने तक कमरे सील रहेंगे। आबकारी व राजस्व विभाग की यह कार्यवाही अवैध शराब के विरुद्ध जारी मुहिम के अंतर्गत की गई है, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment