—Advertisement—

Dindori News: सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में “सार्थक अटेंडेंस एप्लीकेशन“ से होगी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज

एडीटर: Chetram Rajpoot June 26, 2025
— प्रतीकात्मक चित्र

—Advertisement—

 

डिंडौरी न्यूज़। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जारी किया आदेश कि जिले में संचालित समस्त सर्व शिक्षा अभियान, जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधीन छात्रावासों एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अब “सार्थक अटेंडेंस एप्लीकेशन“ के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

समस्त छात्रावासों एवं आश्रम अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी तीन दिवसों के भीतर अपने अधीनस्थ समस्त छात्र-छात्राओं का सार्थक एप्लीकेशन में पंजीयन कराएं। इसके साथ ही जीपीएस लोकेशन एवं फोटो मैपिंग (ऑनबोर्डिंग) की प्रक्रिया भी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

जारी निर्देशानुसार प्रत्येक दिन प्रातः 10 बजे से पूर्व संबंधित अधीक्षक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति सार्थक एप में दर्ज करेंगे। उपस्थिति दर्ज न होने की स्थिति में शिष्यवृत्ति संबंधी लाभों में बाधा आ सकती है, क्योंकि एप्लीकेशन में दर्ज उपस्थिति को ही वास्तविक उपस्थिति माना जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो ई-गर्वनेंस विभाग के कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री उज्जवल यादव मो. 8819934951 से संपर्क किया जा सकता है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment