—Advertisement—

खेत में माटी डालते समय ट्रैक्टर में चढ़ा सांप, ड्राइवर कूद कर भागा

एडीटर: Chetram Rajpoot June 22, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में उस समय हड़कंप मच गया जब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक किसान के खेत में माटी डालते समय ट्रैक्टर में अचानक एक सांप चढ़ गया। सांप को देखकर ट्रैक्टर चालक घबरा गया और जान बचाने के लिए तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर भाग खड़ा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग सांप को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक सांप को खेत की ओर भगाया। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment