—Advertisement—

Dindori News: लगातार अनुपस्थित रहने और आपराधिक प्रकरण में फंसे AE पंकज परिहार की संविदा सेवा समाप्त

एडीटर: Chetram Rajpoot June 19, 2025

—Advertisement—

– जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश

Dindori Today News, डिंडौरी न्यूज । जिले के समनापुर जनपद में पदस्थ मनरेगा के संविदा सहायक यंत्री (AE) पंकज परिहार की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल कुमार राठौर द्वारा की गई है। बुधवार देर शाम जारी आदेश में बताया गया कि पंकज परिहार लंबे समय से बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे और कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया।

जिला पंचायत सीईओ के अनुसार, पंकज परिहार 17 मई से बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यालय से गायब हैं। 28 मई को जनपद सीईओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके अलावा 18 मई को प्रकाशित समाचारों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि पंकज परिहार के खिलाफ जबलपुर जिले के कुंडम थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 61(1), 296, 115, और 351(2) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है।

इस संदर्भ में 29 मई को कुंडम थाना प्रभारी को पत्र लिखकर विस्तृत जानकारी भी मांगी गई। संविदा सेवा शर्त क्रमांक 6 के अंतर्गत यदि किसी संविदा कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार या आपराधिक प्रकरण दर्ज होता है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। उक्त प्रावधानों के तहत AE परिहार की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment