—Advertisement—

Dindori News: नर्मदा तट पर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश लेकर निकली जनजागरण यात्रा

एडीटर: Chetram Rajpoot June 4, 2025

—Advertisement—

दक्षिण तट से शुरू होकर रमपुरी घाट पर सम्पन्न हुई यात्रा, ग्रामों में चला चौपाल व संवाद कार्यक्रम

डिंडौरी न्यूज। पावन नर्मदा नदी को निर्मल और अविरल बनाए रखने हेतु नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा का आयोजन जनअभियान परिषद द्वारा किया गया। यात्रा का शुभारंभ 25 मई को किया गया था, जो 5 जून तक चलेगी। उत्तर तट की यात्रा पूर्ण कर अब यह यात्रा दक्षिण तट पर जारी है। इस क्रम में 3 जून को यात्रा विकासखंड डिंडौरी के ग्राम सुबखार रैयत से प्रारंभ हुई।

जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान नदी तट की सफाई, घाटों का सर्वेक्षण, तथा ग्रामीणों के बीच स्वच्छता, जैविक खेती, पौधरोपण एवं जल–गंगा संवर्धन विषयों पर संवाद किया गया। यात्रा सुबखार रैयत से होते हुए औरई, रयपुरा और इमलई माल तक निकाली गई।

यात्रा का समापन विकासखंड अमरपुर के ग्राम रमपुरी में किया गया, जहाँ कलश यात्रा, जल संरक्षण की शपथ एवं चौपाल का आयोजन किया गया। इस अभियान में नवांकुर संस्था, नर्मदा सेवा समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी के छात्र और परामर्शदाता, सहित अनेक सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत व अमरलाल धुर्वे ने भी ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण सुरक्षा व नदी संरक्षण के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नर्मदा के प्रति जनजागरण और चेतना का संदेश है, जो समाज को जल और पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर कर रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment