डिंडौरी न्यूज। शिवनिल जिला नशा मुक्ति केंद्र द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डिंडोरी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता शिविर और रैलियों का आयोजन किया गया। ग्राम कुंडा में जनजागरूकता बैठक के साथ रैली निकाली गई, वहीं ग्राम बिछिया में ‘कम्युनिटी बेस पियर लीड इंटरवेंशन योजना’ के अंतर्गत बच्चों के लिए विशेष अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया, जिसमें बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए।

ग्राम मडियारास, घानाघाट, गीधा, तावरी और बगली में भी नशा मुक्ति केंद्र के सहकर्मियों और समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभियान में अजय ठाकुर, रितु सेन, बच्चू नाथ चौहान, संदीप, राकेश पटेल, रामबाई सहित कई स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
शिवनिल केंद्र का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
