—Advertisement—

मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 में डिंडौरी के अभिषेक चंदेल ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल की प्रथम रैंक

एडीटर: Chetram Rajpoot May 31, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 में डिंडौरी जिले के युवा अभिषेक चंदेल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल डिंडौरी जिले का, बल्कि समूचे राजपूत समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 में सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी माध्यम) के कुल 200 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में अभिषेक चंदेल, पिता श्री अशोक सिंह चंदेल, ने शीर्ष रैंक (Rank 1) प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश में अपनी योग्यता और परिश्रम का परचम लहराया।
शिक्षा और संस्कारों की मिसाल
अभिषेक की सफलता के पीछे उनके परिवार की शिक्षित पृष्ठभूमि और मजबूत नैतिक मूल्यों का गहरा प्रभाव दिखाई देता है। विशेष उल्लेख उनके दादा डॉ. प्रताप सिंह चंदेल का है, जिनका सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा अभिषेक की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वर्तमान में अभिषेक चंदेल अंग्रेजी माध्यम में सहायक प्राध्यापक के रूप में शिक्षा सेवा में कार्यरत हैं और समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा
यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह डिंडौरी जिले और समस्त युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उदाहरण स्पष्ट करता है कि यदि शिक्षा, कठोर परिश्रम और पारिवारिक संस्कारों का मेल हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment