होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना का स्थल निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

akvlive.in

Published

डिंडौरी |  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बुधवार को ग्राम घुसिया माल में नर्मदा नदी पर प्रस्तावित राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बहुउद्देशीय परियोजना की निर्माण संरचनाओं का अवलोकन किया। बताया गया कि राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना में बांध, बिजली घर एवं पाईप सिंचाई प्रणाली को शामिल किया गया है, जिसके अनुरूप निर्माण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना से किसानों को रबी एवं खरीफ दोनों फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति भी की जाएगी। उक्त परियोजना से 25000 किलोवॉट बिजली उत्पादन का कार्य किया जाएगा तथा बांध पर सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
जिससे लोगों को पेयजल, सिंचाई एवं विद्युत के साथ साथ आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निर्माण एजेंसी एएफसीओएन द्वारा उक्त परियोजना का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्माण कार्य की लागत एवं समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को भू-अर्जन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने प्रस्तावित परियोजना के निमार्ण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।  निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, एसडीएम श्री एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार शंशाक शेंडे, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं निमार्ण एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..