—Advertisement—

ग्राम हिनौता में नशा मुक्ति को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न

एडीटर: Chetram Rajpoot May 27, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। ग्राम हिनौता में 27 मई 2025 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व श्री बच्चू नाथ चौहान और अजय ठाकुर द्वारा किया गया। बैठक में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध निशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई, साथ ही सरपंच महोदय से आग्रह किया गया कि ग्राम में नशे से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री गणेश राजपूत, ग्राम पंचायत सरपंच नरेंद्र सरिया, सचिव उमाकांत धूमकेतु, रोजगार सहायक चरण यादव, मोबिलाइजर श्रीमती छवि धुर्वे सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें उपचार हेतु प्रेरित करना था। सभी उपस्थित जनों ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment