होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जन शिक्षण संस्था विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

akvlive.in

Published

डिंडौरी |  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद सैयदुल अबरार के मार्गदर्शन में आज 22 मई 2025 को जन शिक्षण संस्था जिला डिण्डौरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन में किया गया।

आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष कुमार केशरवानी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को पुरूषां के समान अधिकार दिये गये हैं। एक दौर ऐसा था, जब लोग बेटियों को कोख में ही मार दिया करते थे। बेटियों का जन्म हो भी गया तो बाल विवाह की आग में धकेल देते थे। ऐसा माना जाता है कि, कम उम्र में विवाह के कारण लड़कियों को हिंसा दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

व्यक्तित्व विकास भी नहीं हो पाता है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित योजना, ’’महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, आर्थिक विकास, कौशल्य उन्नयन, मोटर व्हीकर एक्ट, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लौगिंक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट एवं महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव आदि विषयों पर उपस्थित महिलाओं  को जानकारी दी गई। आयोजित शिविर में निदेशक जन शिक्षण संस्था श्री आशीष तिवारी, श्री चंदन सिंह चौहान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..