होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

akvlive.in

Published

  • ग्रामवासियों को जल-संरक्षण, पर्यावरण और पौधारोपण के प्रति किया गया जागरूक

डिंडौरी |  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में डिंडोरी जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में जिले में जल संसाधनों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्रीप्रसाद चौहान ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए चौपाल के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की महत्ता को विस्तार से बताया। उन्होंने जल के लगातार दोहन से उत्पन्न संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

इसी क्रम में जन अभियान परिषद विकासखण्ड बजाग के नवांकुर संस्था- 

वसुंधरा ग्राम विकास समिति भानपुर द्वारा विक्रमपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाब में आसपास स्वच्छता कार्य किया गया। जिसमें विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे,नवांकुर संस्था -वसुंधरा ग्राम विकास समिति भानपुर से गुरुदास कुलदीप, मेंटर्स एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रहीं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। साथ ही विकासखंड करंजिया के कंरजिया सेक्टर के ग्राम रामनगर मे सार्वजनिक कुंआ के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया, जिसमें सर्वप्रथम चौपाल के माध्यम से जल को महत्व को बताते हुए, ग्रामीणो को पानी बचाने, सहेजने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जानकारी दिया। नवांकुर संस्था अध्यक्ष दिलीप कुमार टांडिया, उत्तम टांडिया, छात्रा पवन कुमारी टांडिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..