—Advertisement—

ग्राम पंचायत छांटा सचिव निलंबित,शिकायतों की अनदेखी पड़ी भारी

एडीटर: Chetram Rajpoot May 17, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर ने जारी किया आदेश

डिंडौरी न्यूज। जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदी में पदस्थ सचिव ज्ञान सिंह ठाकुर को ड्यूटी से लगातार 10 दिनों तक अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा  ग्राम पंचायत छांटा सचिव ज्ञान सिंह ठाकुर के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है, जारी आदेश के अनुसार, ज्ञान ठाकुर 21 अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 तक अपने कार्यालय/मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि सार्थक पोर्टल से की गई। इसके साथ ही न तो पंचायत कार्यालय में और न ही मोबाइल फोन के माध्यम से उनसे कोई संपर्क स्थापित हो सका।

सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत छांटा में योजनाओं के संचालन और जनशिकायतों के निराकरण में भारी लापरवाही सामने आई है। अप्रैल माह में पंचायत में कुल 19 शिकायतें लंबित पाई गईं, जो अन्य ग्राम पंचायतों की तुलना में सर्वाधिक हैं।  लापरवाही से पंचायत की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन ने ज्ञान सिंह ठाकुर को पहले 9 मई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन निर्धारित समयावधि तक कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद जिला पंचायत ने म.प्र. शासन के सेवा नियम 2011 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

निलंबन की अवधि में ज्ञान सिंह ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, एवं उनका मुख्यालय जनपद पंचायत समनापुर नियत किया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment