—Advertisement—

Dindori News : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

एडीटर: Chetram Rajpoot March 3, 2025

—Advertisement—

 

Dindori News,  डिंडौरी : 03 मार्च, 2025  |  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय शहपुरा एवं आदिवासी बालिका छात्रावास शहपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर डिंडौरी श्रीमती सविता धार्वे, परामर्शदाता श्रीमती निकिता मरकाम, विधिक सलाहकार श्रीमती स्मिता चौरसिया, केस वर्कर श्रीमती रितु खांडे, केस वर्कर श्रीमती रागिनी धुर्वे द्वारा बालिकाओं को वन स्टॉप सेन्टर (सखी), महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह रोकने हेतु किए जा रहे प्रशासन के प्रयास, बाल विवाह के दुष्प्रभाव के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय शहपुरा की समस्त पर्यवेक्षक स्टॉफ और छात्रावास अधीक्षिका भी उपस्थित रहीं।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...