—Advertisement—

Dindori News : उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु 11 नए स्थान चिन्हित

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 6, 2025

—Advertisement—

 

डिंडौरी | सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय डिंडोरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की दुकानों की कमी को देखते हुए जिले में अन्य संस्थाओं एवं समूहों को उचित मूल्य की दुकानें संचालित करने हेतु 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं। बताया गया है कि बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत 8 और डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत 3 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों की आवश्यकता है।

चिन्हित दुकानों में बजाग जनपद में बजाग माल, बिलाईखार, अंगई, भानपुर, धुरकुटा, ठाड़पथरा, पण्डरीपानी, शीतलपानी और डिंडोरी जनपद में डाडबिछिया, कूडा, चटुवा शामिल है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि उचित मूल्य की दुकानें समय पर प्रारंभ हो सकें और आमजन को लाभ मिल सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment