—Advertisement—

MP News : एमपी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के कलेक्टर बदले 

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 13, 2025

—Advertisement—

भोपाल | मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार राज्य के 9 आईएएस अधिकारियों का नवीन पदस्थापन किया गया है। यह निर्णय राज्य शासन की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
– स्थानांतरित किए गए IAS अधिकारी
श्री वसंत कुर्रे (2010) – वर्तमान में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, को अपर सचिव, आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के अतिरिक्त प्रभार के साथ नियुक्त किया गया है।
श्री नीरज कुमार सिंह (2012) – कलेक्टर उज्जैन से स्थानांतरित होकर बने संचालक (परियोजना), लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भोपाल।
श्री सुभाष कुमार बिदेलवी (2012) – कलेक्टर अशोकनगर से स्थानांतरित होकर अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, नियुक्त।
श्री आदित्य सिंह (2014) – कलेक्टर हरदा से स्थानांतरित होकर बने कलेक्टर, अशोकनगर।
 श्री रोशन कुमार सिंह (2015) – कलेक्टर विदिशा से स्थानांतरित होकर बने कलेक्टर, उज्जैन।
 श्री सिद्धार्थ जैन (2016) – अपर कलेक्टर भोपाल से स्थानांतरित होकर बने कलेक्टर, हरदा।
 श्री अंशुल गुप्ता (2016) – संचालक जनसंपर्क एवं एमपी माध्यम निदेशक पद से स्थानांतरित होकर बने कलेक्टर, विदिशा।
 सुश्री ज्योति शर्मा (2018) – अपर कलेक्टर इंदौर से स्थानांतरित होकर बनीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, देवास।
 श्री हिमांशु प्रजापति (2019) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, देवास से स्थानांतरित होकर बने कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम, इंदौर।
– वरिष्ठ IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 
श्री गुलशन बामरा (1997) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री आशीष सिंह (2010) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ सिंहस्थ मेला, उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री ऋषि गर्ग (2013) को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment