—Advertisement—

चकरार में जनकल्याण शिविर का आयोजन, 42 नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ

एडीटर: Chetram Rajpoot April 11, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी न्यूज। जिले के ग्राम चकरार में आज जनकल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री वैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाना रहा।
शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समग्र आईडी ई-केवाईसी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कार्य संपादित किए गए। मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों का पंजीयन कर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ प्रदान किया।
शिविर में कुल 42 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराया, जिनमें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री वासनिक ने कहा, “शासन का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस तरह के शिविर इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।”

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment