—Advertisement—

फाइलों को दबाने वाले बाबू पी.एल. कोकडिया सहायक ग्रेड 02 को कलेक्टर ने किया सस्पेंड 

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 28, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी | कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने सहायक ग्रेड 02 के बाबू जनजाति कार्यालय डिंडौरी को आदेश का अवहेलना करने पर पी.एल. कोकडिया सहायक ग्रेड 02 को सस्पेंड कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पी. एल. ककोडिया, सहायक ग्रेड 02 सहायक आयक्त, जनजाति कार्यालय डिंडौरी को अधोहस्ताक्षरकर्ता के आदेश की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं निलंबनकाल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, करंजिया होगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भते की पात्रता होगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment