होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

समनापुर आगमन पर ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

akvlive.in

Published

डिण्डौरी न्यूज़। मंडल समनापुर में समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता इस स्वागत कार्यक्रम मे उपस्थित रहें। सभी मंचासीन पदाधिकारियों के कार्यक्रम स्थल पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी कर पारंपरिक नृतक दल रीना शैला नृत्य के साथ नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष आए थे उनके बताने के लिए कुछ नहीं वो सिर्फ भ्रष्टाचार और आरोप की बात करते है उन्होंने समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता से कहा कि हमें बूथ तक जाना है की बूथ खाली न रह जाए हमें सभी बूथ पर मेहनत करके संगठन के लिए पुरजोर काम करना है उन्होंने केंद्र मै बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार और मध्य प्रदेश में बैठी मोहन यादव बीजेपी की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए अनेक उदाहरण बताए समनापुर के स्वागत कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का स्वागत करते हुए आशीर्वाद देते हुए शुभ कामनाएं दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम ने कहा कि जिस प्रकार से पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता की पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा संगठन मे ही संभव है। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक सुनिश्चित स्थान एवं सभी का सम्मान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। में आपको विश्वास के साथ कहता हूॅ कि हम सब मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेंहनत करेगे एवं संगठन को नई उॅचाई पर पहुॅचाने का कार्य करेगें। हम सभी पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी के चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना है, और निरंतर कार्य करते रहना है।
इस दौरान मंचासीन भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, सैकड़ों की संख्या में समस्त भाजपा कार्यकर्तागण मोजूद रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..