—Advertisement—

वीरांगना महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर सीएम का बालपुर आगमन प्रस्तावित: कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot March 17, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज । वीरांगना महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर बलिदान स्थल बालपुर में 20 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, उन्होंने बलिदान स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने आयोजन स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, बैरीकेडिंग, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, हेलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

       निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री वैद्यनाथ वासनिक सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment