—Advertisement—

शहपुरा के पड़रिया में फिर मिला गांजे का जखीरा,खोजबीन में जुटे अधिकारी

एडीटर: Chetram Rajpoot February 10, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज़। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया के ददरा टोला में जगह जगह गांजे का जखीरा निकलने का सिलसिला जारी हैं,TSF की सर्चिंग के दौरान कल लगभग 7 किवंटल गांजा बरामद किया गया था, आज फिर पड़रिया के में नाले के पास खेत में चरवाहे को गांजे का जखीरा दिखा तो उसने अधिकारियो को सूचित किया। खेत में लगभग 40 किलो गांजा मिलने की जानकारी सामने आई हैं ।

WhatsApp

दरअसल महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुए बाघ शिकार मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में एसटीएफ को अजीत सिंह और दो अन्य लोगों के बारे में पता चला। ये तीनों शाहपुरा थाना क्षेत्र के पडरिया गांव के रहने वाले थे। एसटीएफ ने स्थानीय वन विभाग के साथ मिलकर गांव में छापा मारा। छापेमारी से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे।

जमीन से निकला 7 क्विंटल गांजा

टीम को आरोपियों के ठिकाने से प्रेशर बम, फंदे, चाकू और एक दर्जन मोटरसाइकिलें मिलीं। बाघ की खाल की तलाश में टीम ने ज़मीन खोदनी शुरू की। खुदाई के दौरान जमीन में गाड़ा हुआ भारी मात्रा में गांजा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई की गई। पुलिस ने जमीन के नीचे से सात क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे और अन्य सामान को जब्त कर लिया है।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...