—Advertisement—

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने मां नर्मदा जन्मोत्सव मां नर्मदा में पूजा-अर्चना कर चढ़ाई चुनरी

एडीटर: Chetram Rajpoot February 5, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

  डिंडौरी : 05 फरवरी, 2025 |   कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने मां नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डेमघाट डिंडौरी में श्रद्धालुओं के साथ मां नर्मदा में पूजा-अर्चना कर चुनरी चढ़ाई। चुनरी चढ़ाने के बाद मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

WhatsApp

        कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने समस्त जिलेवासियों को मां नर्मदा जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां नर्मदा नदी को हमेशा स्वच्छ रखने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा डिंडोरी जिले सहित संपूर्ण प्रदेश की जीवनदायिनी नदी है। मां नर्मदा जी से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...